Accidenthttps://janjagruk.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बाराबंकी: हरिद्वार के बाद बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में हादसा,

करंट फैलने से मची भगदड़ में 2 की मौत और 37 घायल

बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में घटना सुबह तीन बजे हुई जब भक्त जलाभिषेक के लिए कतार में थे। एक तार टूटकर टिन शेड पर गिरने से करंट फैल गया जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। घायलों को हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

औसानेश्वर मंदिर में सोमवार भोर तीन बजे बिजली का करंट उतरने से भगदड़ मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

हैदरगढ़ स्थित औसानेश्वर मंदिर में रात 12 बजे से ही भक्त जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध थे। भोर तीन बजे श्रद्धालुओं को धूप-छांव से बचाने के लिए लगी टिन शेड पर एक तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट फैल गया और भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे को धक्का देकर भागने लगे। हादसे में कई लोग गिरकर दब गए।

दो की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती

त्रिवेदीगंज के मुबारकपुर निवासी 22 वर्षीय प्रशांत व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। 37 लोग घायल हैं, जिनका इलाज हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सीएचसी पर चल रहा है। वहीं, रायबरेली के मझीसा निवासी अर्जुन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि औसानेश्वर मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं। इन्हीं बंदरों के भागने से तार टूटकर टिन शेड पर गिर गया था।

अशरफ अली 

जन जागरूक मीडिया बाराबंकी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!