Accidenthttps://janjagruk.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनौकरीपंजाबबिहारभाषामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बाराबंकी में 28 साल की महिला सिपाही की हत्याः

चेहरे को जलाया, शव कौवे नोंच रहे थे; 4 दिन से लापता थी

 

बाराबंकी में 28 साल की एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई। वर्दी में ही शव हाईवे किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। मर्डर के बाद उसके चेहरे को जलाया गया था। सिपाही 4 दिन से लापता थी।

महिला सिपाही का नाम विमलेश पाल था। वह बाराबंकी के सुबेहा थाने में तैनात थी। सोमवार को महादेवा मंदिर में उसकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। साथियों ने पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

बुधवार सुबह सबसे पहले भानू नाम के ग्रामीण ने शव को देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वर्दी पर लगी नेमप्लेट से शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे आईजी प्रवीण कुमार ने कहा- ऐसा लग रहा है कि मोटिव के साथ मर्डर किया गया है।

लखनऊ-बहराइच हाईवे बाराबंकी से होकर गुजरता है। बाराबंकी के बिंदौरा गांव में हाईवे से 200 मीटर दूर झाड़ियों में विमलेश का शव मिला। शव वर्दी में था। नेमप्लेट तक लगी हुई थी। पास में एक मोबाइल भी मिला है। वह किसका है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

शव का चेहरा काला पड़ा था। पुलिस को लग रहा है कि चेहरे को किसी चीज से जलाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, कातिल ने ऐसा क्यों किया यह समझ नहीं आ रहा है। क्योंकि, अगर पहचान छिपानी होती तो पहले वर्दी और नेमप्लेट हटाता।

शव के निचले हिस्से के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। हालांकि, रेप जैसी कोई बात अब तक सामने नहीं आई। शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। कौवे उसे नोच रहे थे।

 

क्या हत्या कहीं और की गई?

हाईवे किनारे जहां शव मिला, वहां ग्रामीणों का रोज का आना-जाना है। मंगलवार सुबह भी लोग यहां आए थे, लेकिन शव नहीं पड़ा था। ऐसे में आशंका है कि कल दिन या रात के बीच में शव को यहां फेंका गया है। फोरेंसिक टीम का मानना है कि हत्या कहीं और की गई है। लेकिन, शव को जहां फेंका गया, वहीं पर जलाया गया। आसपास की घास भी काली पड़ी हुई है।

शव को सबसे पहले देखने वाले ग्रामीण भानू ने बताया…

 

” बारिश हो रही थी। आज सुबह हम लोग खेत में यह देखने जा रहे थे कि पानी भरा या नहीं। वहां गए तो देखा लाश पड़ी थी। लाश के ऊपर कौवे बैठे थे।

8 साल पहले पुलिस में भर्ती हुई थी

 

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली के भभोट गांव में राम भरत पाल रहते थे। उनकी 4 बेटियां थीं। 2 बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार के पास डेढ़-दो बीघा जमीन है। गांव में कच्चा मकान बना है। उनकी एक बेटी विमलेश पाल 2017 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी।

वह बाराबंकी में सुबेहा थाने के पास ही किराए के कमरे में रहती थी। उसके सिपाही पति इंद्रेश मौर्य का 1 साल पहले हरदोई ट्रांसफर हो गया था। ऐसे में वह अकेले रहती थी। इंद्रेश मौर्य ने अपने नाम स्कूटी ली थी। उसी से विमलेश थाने आया-जाया करती थी।

हालांकि, महिला सिपाही के परिवार को उसकी शादी की जानकारी नहीं थी। पुलिस लाइन के आरआई यशवंत सिंह ने बताया- इंद्रेश हरदोई पुलिस लाइन में तैनात था। अभी मंडी में ड्यूटी कर रहा था।

सिपाही के खिलाफ रेप की FIR कराई, बाद में शादी की थी

 

आईजी प्रवीण कुमार ने बताया- जांच में सामने आया है कि विमलेश की सिपाही इंद्रेश मौर्य से दोस्ती थी। 2024 में विमलेश ने इंद्रेश के खिलाफ रेप की FIR भी दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में जब मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान हुए, तो पता चला कि उसने इंद्रेश से कोर्ट मैरिज कर ली है। आगे वो अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती।

अशरफ अली 

जन जागरूक मीडिया बाराबंकी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!